सत्य साईं बाबा के 100 अवतरण वर्ष पूर्ण होने पर ‘लक्ष अर्चना’

WhatsApp Channel Join Now
सत्य साईं बाबा के 100 अवतरण वर्ष पूर्ण होने पर ‘लक्ष अर्चना’


जोधपुर, 21 नवम्बर (हि.स.)। सत्य साईं बाबा के 100 अवतरण वर्ष पूर्ण होने एवं 101वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समिति द्वारा घोषित पांच दिवसीय विशेष आध्यात्मिक एवं सेवामूलक कार्यक्रमों की श्रृंखला क्रम में तृतीय दिवस शनिवार को दोपहर समिति कक्ष में लक्ष अर्चना का विशेष कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

समिति के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार कसेरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के भजन के साथ किया गया। इसके उपरांत साई राम दिव्य नाम के जप के साथ लक्ष अर्चना प्रारंभ हुई, जिसमें अक्षत (चावल) की एक लाख से ज्यादा आहुतियां अर्पित की गई। समिति संयोजक महेंद्र पुरी ने बताया कि इन पवित्र अक्षतों का उपयोग भविष्य में नारायण सेवा हेतु किया जाएगा, जिससे प्रसाद के माध्यम से भगवान नाम का पावन अनुग्रह सभी भक्तों तक पहुंच सके।

समिति वरिष्ठ सदस्य सुमेर सिंह गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का समापन भगवान बाबा की पावन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। समिति जिलाध्यक्ष डॉ. कसेरा ने बताया कि इसी क्रम में रविवार को नागौर स्थित विश्वस्तरीय गौशाला में श्री सत्य साई विंटर सन प्रोग्राम के अंतर्गत गर्म शॉल वितरण और गौ सेवा एवं समिति द्वारा गोद लिए गए लाच्छा बासनी गांव में ग्राम सेवा, बाल विकास कक्षा एवं अमृत कलश वितरण कार्यक्रम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story