सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव 29 जून को

WhatsApp Channel Join Now
सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव 29 जून को


जोधपुर, 01 जून (हि.स.)। अखिल कबीर पंथ शिरोमणि गुरुद्वारा काशी सिद्ध पीठ कबीर चौरा मठ मूलगादी की शाखा सतगुरु कबीर प्रकाश आश्रम नवदुर्गा नगर झालामंड एवं सतगुरु कबीर प्रकाश कुटीर प्रताप नगर में हर वर्ष की भांति सतगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव 29 जून को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

आश्रम के प्रवक्ता नीरज भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन आश्रम के गादी महंत रमेशदास महाराज साहेब के करकमलों एवं सतगुरु कबीर प्रकाश सेवा मण्डल के पदाधिकारी व समस्त सदस्यगणों द्वारा किया गया। इस मौके विनोद दास कंडारा, दीपक भाटी, देवनवल पंडित, राजकुमार भाटी, कोटवाल सिकंदर तेजी, रवि तेजी, महेंद्र तेजी, आकाश भाटी, पंकज भाटी, काव्यांश भाटी, महिला मंडल की मंजू देवी, रेखा देवी, अंजलि, लक्शा, दीक्षा एवं मण्डल के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story