सर्वपितृ अमावस्या पर सार्वजनिक तर्पण

WhatsApp Channel Join Now
सर्वपितृ अमावस्या पर सार्वजनिक तर्पण


उदयपुर, 25 सितम्बर (हि. स.)। बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा जी का चौथा पाया माने जाने वाले गंगू कुंड पर सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर सार्वजनिक तर्पण कार्यक्रम रखा गया।

बजरंग सेना मेवाड़ के प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि इस अवसर पर पंडित यज्ञ नारायण शर्मा, पंडित रणछोड़ दास जोशी के सानिध्य में 11 पंडितों की अगुवाई में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देव यज्ञ, ऋषि यज्ञ, पितृ यज्ञ, ज्ञात अज्ञात पितरों, माता पिता, भाई, बहन, नाना, नानी, कुटुंब, ससुराल पक्ष, ननिहाल पक्ष आदि का गंगाजल, दूध काले तिल, कुशा, पंचमेवा, चंदन आदि से तर्पण कर विष्णु पूजन किया।

सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित डॉक्टर प्रदीप कुमावत, मनोहर चौधरी, दिनेश शर्मा, दिनेश मकवाना, भूपेंद्र सिंह भाटी, हीरा लाल सोनी, सुरेश रावत सहित बजरंग सेना मेवाड़ के करणवीर सिंह राठौड़, पुखराज राजपुरोहित, सुनील कालरा, बसंती देवी वैष्णव, वीणा राजगुरु, एडवोकेट उदय सिंह देवड़ा, महेंद्र सिंह चौहान, यशवर्धन सिंह पंवार, ऋषभ सिंह गहलोत, कंचन राजपूत आदि ने भाग लिया।

हिंदुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/संदीप

Share this story