सफाई सेवा मैराथन के विजेताओं का किया सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
सफाई सेवा मैराथन के विजेताओं का किया सम्मान


जयपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। 18 अप्रैल को ‘सफाई सेवा मैराथन 2026’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वच्छता सिपाहियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने कहा कि देशभर में ऐसे अभियान चलाए जाने चाहिए। जयपुर ने एक प्रभावी मॉडल प्रस्तुत किया है जिसे अन्य शहर भी अपनाकर स्वच्छता को जनआंदोलन बना सकते हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। सीएसआई श्रेणी में विजेताओं में मानसरोवर जोन के ताराचंद जांगिड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुरलीपुरा जोन की नीलम शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि झालाना जोन के प्रेम सिंह देवड़ा को तृतीय स्थान मिला।

इस अवसर पर राजस्थान सोलर एसोसिएशन के सीईओ नितिन अग्रवाल के तत्वावधान में विजेताओं को सीएसआर के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

नगर निगम आयुक्त ने इस सफल अभियान के लिए सभी सफाई कर्मियों और मीडियाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सकारात्मक सहयोग से ही यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले पाया है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वच्छता कार्य को निरंतर जारी रखना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story