जयपुर में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 85 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 85 से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार


जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। राजधानी जयपुर में सम्यक कंप्यूटर क्लासेस की ओर से आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 85 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार मिला। कार्यक्रम में 25 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 250 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। चयन प्रक्रिया के बाद 85 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया।

संस्थान की ओर से बताया गया कि सम्यक कंप्यूटर क्लासेस देशभर में 150 से अधिक शाखाओं के माध्यम से तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाते हैं।

संस्थान में डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग सहित एआई आधारित पाठ्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो सकें।

कार्यक्रम संस्थान के प्रबंधन एवं प्लेसमेंट विभाग के समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story