काव्य प्रेमियों के लिए 28 मार्च को सजेगी सम्मुख की शाम

WhatsApp Channel Join Now
काव्य प्रेमियों के लिए 28 मार्च को सजेगी सम्मुख की शाम


जयपुर, 26 मार्च (हि.स.)। गुलाबी नगरी क साहित्यिक गलियारों में एक बार फिर कविता—ग़ज़ल की गूँज सुनाई देगी। आगामी शनिवार 28 मार्च को कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान जयपुर में काव्य समारोह 'सम्मुख' का आयोजन किया जा रहा है।

इस साहित्यिक संध्या में देश के जाने-माने युवा कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले डॉ. बकुल देव, अपनी ओजस्वी वाणी और गंभीर दार्शनिक रचनाओं के लिए विख्यात है। महबूब अली 'महबूब', जो अपनी मखमली गजलों और जज्बाती कलाम से शाम को यादगार बनाएंगे। कृष गौड़ 'जज्बात', युवा हृदय की धड़कन और समकालीन विषयों पर अपनी पैनी पकड़ रखने वाले कवि है।

'सम्मुख' का उद्देश्य साहित्य के विभिन्न विधाओं को एक ही मंच पर लाना है। यह आयोजन न केवल अनुभवी साहित्यकारों बल्कि युवा कविता प्रेमियों के लिए भी एक अनूठा अनुभव साबित होगा।

इस कार्यक्रम में प्रवेश आमंत्रण पत्र से है। जयपुर के समस्त साहित्य प्रेमियों को इस बौद्धिक और सांस्कृतिक उत्सव में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। सम्मुख का आयोजन ग्रासरूट मीडिया द्वारा पिछले समय से राजस्थान फोरम के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के अलावा भारत के अन्य हिस्सों से भी कवि भाग ले चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story