सालासर सुपरफास्ट 14 को फुलेरा के रास्ते आएगी

WhatsApp Channel Join Now
सालासर सुपरफास्ट 14 को फुलेरा के रास्ते आएगी


जोधपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण के लिए 14 अक्टूबर को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जोधपुर से संबंधित दो रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर मेल एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के बजाय लोहारू से चलेगी। इस कारण रेवाड़ी-लोहारू के बीच यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट 14 अक्टूबर को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-रतनगढ़-डेगाना की जगह परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। इस मार्ग पर ट्रेन का नारनौल,नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा,कुचामन सिटी और मकराना में ठहराव रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story