एक नई पहचान देने के लिए सक्षम उत्सव 25 काे
बीकानेर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। सरस फाउंडेशन द्वारा सक्षम उत्सव का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने और एक नई पहचान देने हेतु किया जाएगा।
प्राचार्य एवं चेयरमैन सरस फाउंडेशन पिंकी शर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन द्वारा नृत्य, गायन, मॉडलिंग, कविता, अभिव्यक्ति, खेलकूद, हस्तकला, चित्रकला, हस्त लेखन तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम में शैक्षिक, चिकित्सा, योग, सुरक्षा, करियर तथा रोजगार संबंधी सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ हैंडीक्राफ्ट तथा रेडीमेड आइटम के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अपनी कमजोरी पर विजय प्राप्त करके एक नई पहचान बनाकर समाज को प्रेरणा दी उन सभी का सम्मान भी किया जाएगा। भाग लेने वाले दिव्यांगजन लेना 15 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

