गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान विभाग की ओर से हुआ संतों-महंतों का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान विभाग की ओर से हुआ संतों-महंतों का सम्मान


गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान विभाग की ओर से हुआ संतों-महंतों का सम्मान


बीकानेर, 29 जुलाई (हि.स.)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश भर में संतों-महंतों का सम्मान किया गया। जिले के 14 प्रमुख संतों एवं महंतों का सम्मान एवं अभिनंदन भी इस दौरान किया गया। ‘गुरु वंदन संदेश’ कार्यक्रम के तहत संतों-महंतों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से प्रेषित ‘गुरु वंदन संदेश’, श्रीफल, शॉल, दुपट्टा, मिठाई तथा 2,100 रुपये सम्मान राशि भेंट की गई।

देवस्थान विभाग की निरीक्षक सोनिया रंगा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न आश्रमों, मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संतों-महंतों का अभिनंदन किया गया। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता संवित विमर्शानन्द का सम्मान किया गया। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र सिद्धि कुमारी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान चंपालाल गेदर, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, राजा राम, अखिलेश प्रताप सिंह तथा श्याम सिंह हाडला मौजूद रहे।

सुनारों की गुवाड़ स्थित बड़ा रामद्वारा में रामदयाल महाराज का सम्मान किया गया। इस दौरान जेठानंद व्यास की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि संतों और महंतों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री द्वारा अनवरत रूप से इस परंपरा का निर्माण कियाजा रहा है। इस दौरान किशन चौधरी, मोतीलाल हर्ष, रामचंद्र सोनी, तरुण स्वामी और विशाल गोलछा आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार धुनीनाथ मठ के महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज का सम्मान विजय आचार्य, सुमन छाजेड़ नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, चंद्र मोहन जोशी, कमल आचार्य, संजय कोचर व जगदीश सोलंकी मौजूद रहे। सालम नाथ धोरा में फक्कड़ नाथ महाराज का अभिनंदन किया गया। इस दौरान सुमन छाजेड़, से दीपक सिंह सुरेंद्र स्वामी दीपक सिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र स्वामी, प्रेम रतन गहलोत मंजूषा, नेमी चंद तथा उपासना जैन आदि मौजूद रहे।

देवस्थान विभाग के सहायक निदेशक गौरव सोनी ने बताया कि इस दौरान सरजू दासजी महाराज, अशोकानन्दजी महाराज (जागिरीधाम, कोलायत), चंद्रशेखर भजनदास जी महाराज (भेलू), फक्कड़नाथजी (सालमनाथजी का धोरा, नोखा), बीरबलनाथजी (जसनाथजी महाराज, कतरियासर), विश्वनाथजी (शिवमढ़ी, छत्तरगढ़), मोनी बाबा (बड़ा गुसाईंसर), सोमनाथजी (जसनाथजी, लिखमादेसर), पीठाधीश्वर रामानंदजी महाराज (गुरु जम्भेश्वर धाम, मुकाम) तथा क्षमारामजी महाराज (रामद्वारा, सिंहथल) को सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story