14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी सैन जयंती
जोधपुर, 24 मार्च (हि.स.)। संत शिरोमणि और सैन समाज के आराध्य देव सैन महाराज की जयंती 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिये मारू नाई विकास समिति, पुरबिया सैन समाज और वैद्य सैन समाज की ओर से समस्त सैन समाज के सक्रिय लोगों की एक समिति का गठन किया गया जो आयोजन की तैयारियों को लेकर जुट गई है।
मारू नाई विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बालकिशन चौहान ने बताया कि सैन जयंती की तैयारियों के क्रम में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 16 सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मारू, पुरबिया और वैद्य तीनों ही साइन समाज के अध्यक्ष, सैन जयंती समिति के अध्यक्ष संजय पंवार, शोभायात्रा संयोजक विक्रम परिहार, विजयलक्ष्मी परिहार, रामचंद्र रजलीवाल, लक्ष्मण परिहार, ललित शर्मा, विजयलक्ष्मी परिहार, सुशीला सैन, राखी सैन, लूणाराम परिहार, पार्षद महेश परिहार, जसराज खींचन, सुनील सोलंकी, राजेंद्र गड़ेचा, मनमोहन बनभेरू, मोहित सोलंकी, सोहन परिहार, अन्य सैन बंधु उपस्थित थे। बैठक में समारोह समिति का विस्तार करते हुए रामचंद्र सैन को उपाध्यक्ष, विजय लक्ष्मी परिहार को महिला महामंत्री, कैलाश बनभेरू को सह मंत्री, सुशीला सैन को महिला संयोजिका, राखी सैन को महिला झाकी प्रमुख, ओम प्रकाश पड़ासला को कोषाध्यक्ष, धीरज चौहान को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया। सुरेंद्र सैन ने समारोह का संचालन किया। श्री सैन मारू शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष लूणाराम सेन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षद महेश परिहार ने बैठक का संयोजन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

