साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन

WhatsApp Channel Join Now
साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन


जयपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)।

रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09435, साबरमती-आसनसोल साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.04.26 व 24.04.26 को (02 ट्रिप) साबरमती से शुक्रवार को 22.55 बजे रवाना होकर शनिवार को जयपुर स्टेशन पर 08.30 बजे आगमन व 08.40 बजे प्रस्थान कर रविवार को 13.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09436, आसनसोल-साबरमती साप्ताहिक एसी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.04.26 व 26.04.26 को (02 ट्रिप) आसनसोल से रविवार को 16.10 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 20.30 बजे आगमन व 20.40 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूण्डला, गोविन्दपुरी, प्रयागराज, प. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा व धनबाद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 थर्ड एसी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story