आरपीएससी ने जारी किया 15 से 25 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
आरपीएससी ने जारी किया 15 से 25 सितंबर तक का साक्षात्कार कार्यक्रम


अजमेर, 7 सितम्बर (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न भर्तियों के अंतर्गत 15 से 25 सितंबर तक का विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत साक्षात्कारों का आयोजन किया जाएगा।

साक्षात्कार कार्यक्रम

लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती -2023 के अंतर्गत साक्षात्कार का आठवां चरण 15 से 25 सितंबर 2026 तक होगा। सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती- 2024 अंतर्गत पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के साक्षात्कार का द्वितीय चरण 15 एवं 16 सितंबर 2026 तक रहेगा। बायोकेमिस्ट भर्ती - 2024 अंतर्गत 15 से 17 सितंबर 2026 तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) भर्ती - 2024 अंतर्गत 17 से 22 सितंबर 2026 तक साक्षात्कार होंगे। उप करापाल भर्ती - 2024 अंतर्गत प्रथम चरण के साक्षात्कार 16 से 18 सितंबर 2026 तक तथा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग ) भर्ती- 2025: बॉटनी विषय के 15 से 23 सितंबर 2026 तक, फिजिक्स विषय 23 से 25 सितंबर 2026 तक,गणित विषय के 24 व 25 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

सचिव ने बताया कि साक्षात्कार के समय समस्त अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण पत्र में फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story