आरपीएससी: परिवेदना निस्तारण के लिये कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल ही कारगर

WhatsApp Channel Join Now
आरपीएससी: परिवेदना निस्तारण के लिये कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल ही कारगर


अजमेर, 4 जून(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है, कि अभ्यर्थीे अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत या परिवेदना दर्ज कराने के लिए केवल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल का ही उपयोग करें।

आयोग सचिव ने बताया कि प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से शिकायतों के निवारण के लिए केवल निर्धारित तकनीकी व्यवस्था का ही पालन कर अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाकर वहां उपलब्ध कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल के माध्यम से ही अपनी परिवेदनाएं दर्ज कराएं।

आयोग सचिव ने अभ्यर्थियों को सचेत किया है, कि निर्धारित ग्रीवेंस पोर्टल के अलावा किसी भी अन्य माध्यम, प्रार्थना पत्र या ईमेल से प्राप्त होने वाले प्रकरण स्ट्रक्चर्ड मैनर से प्राप्त नहीं होने के कारण उनके निस्तारण में अत्यधिक समय लगता है, वहीं ग्रीवेंस पोर्टल पूर्णतया स्ट्रक्चर्ड पोर्टल होने के कारण शिकायतें सीधी संबंधित डीलिंग अधिकारी के खाते में पंहुचती हैं। इसी कारण समयबद्ध समाधान के लिए केवल और केवल कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल का ही प्रयोग करें।

आयोग के जाइंट डायरेक्टरआईटी योगेश कुमार ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अपने ऑनलाइन शिकायत निवारण सिस्टम (कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल ) को अपडेट कर दिया गया है। यदि अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन या आरपीएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा, आवेदन प्रक्रिया या कोई तकनीकी समस्या आ रही है, तो इसके समाधान के लिए अपनी शिकायत केवल आयोग के कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल पर ही निर्धारित प्रक्रिया अनुसार दर्ज कराई जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story