जल भराव के कारण डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस मार्ग रहेगा परिवर्तित

WhatsApp Channel Join Now
जल भराव के कारण डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस मार्ग रहेगा परिवर्तित


जयपुर, 31 जुलाई (हि.स.)।

पूर्वाेत्तर रेलवे पर शिमलगुडी-सेलेंगहाट रेलखण्ड पर शिमलगुडी-नामति आलि स्टेशनों के मध्य शिमलगुडी यार्ड में जल भराव के कारण डिब्रुगढ-लालगढ -डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त के कारण निम्न रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी। गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो 01, 02 , 03 व 04 अगस्त को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डिब्रुगढ-नॉर्थ लखीमपुर-रंगापाडा नार्थ-रंगिया होकर संचालित होगी।

गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा जो 30, 31 जुलाई व 01 अगस्त को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाडा नार्थ-नॉर्थ लखीमपुर- डिब्रुगढ होकर संचालित होगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story