डेब्यू में रोहन राजभर का ऑलराउंड धमाल: 95 रन बनाकर गेंदबाजी में भी चमके

WhatsApp Channel Join Now
डेब्यू में रोहन राजभर का ऑलराउंड धमाल: 95 रन बनाकर गेंदबाजी में भी चमके


जयपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान के लिए पदार्पण करने वाले रोहन राजभर ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बल्लेबाजी में 95 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में भी एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। क्षेत्ररक्षण में शानदार कैच पकड़कर उन्होंने टीम के प्रदर्शन में अहम योगदान दिया।

तमिलनाडु ने निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम की रन गति पर अंकुश लगाए रखा। तमिलनाडु ने पहले 10 ओवर में एक विकेट खोकर केवल 30 रन बनाए। इसके बाद टीम ने पारी को संभालने का प्रयास किया और 20 ओवर में एक विकेट पर 76 रन तथा 30 ओवर में 107 रन तक पहुंची।

राजस्थान को दूसरा विकेट 33वें ओवर में 115 रन के स्कोर पर मिला। 37वें ओवर में तीसरा विकेट गिरने के बाद तमिलनाडु की रन गति और धीमी हो गई। अंतिम 10 ओवर में टीम केवल 37 रन ही जोड़ सकी। रोहन राजभर ने अंतिम ओवर में बाबा इंद्रजीत को आउट कर तमिलनाडु को चौथा झटका दिया।

रोहन के 95 रन की पारी के साथ गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में योगदान राजस्थान के लिए अहम रहा। पदार्पण मुकाबले में उनके इस प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759757 Articles

Share this story