पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना एलडी के दो माह के बजाय अब 4 माह का मिलेगा विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना एलडी के दो माह के बजाय अब 4 माह का मिलेगा विस्तार


जयपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना एलडी के दो माह के बजाय अब 4 माह का विस्तार मिलेगा। इससे

सड़क परियोजनाओं को रफ़्तार मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का महत्वपूर्ण निर्णय से आमजन के साथ सड़क निर्माण में जुड़े ठेकेदाराें काे लाभ मिलेगा।

गाैरतलब है कि उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिटूमिन का प्रावधिक मूल्य मासिक आधार पर जारी करने का निर्णय किया गया था, इस फैसले से सड़क परियोजनाओं की क्रियान्विति में तेजी आई थी, अब उप मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट से प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना एलडी के दो माह के बजाय अब 4 माह विस्तार देने के निर्देश दिए हैं।

गाैरतलब है कि दो माह पूर्व पीडब्ल्यूडी संवेदकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा था।

इसके बाद सड़क परियोजनाओं को गति प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इस दिशा में काम करने के दिए थे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story