बजरी से भरे डंपर की टक्कर से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बजरी से भरे डंपर की टक्कर से युवक की मौत


जोधपुर, 23 नवम्बर (हि.स.)। लूणी थाना क्षेत्र में बजरी से भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सडक़ पर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को हॉस्पिटल लेकर गई, जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं, घायल का इलाज चल रहा है। डंपर ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा लूणी थाने के पास का है, जिसमें बाला (बिलाड़ा) निवासी सुनील की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार दो युवक थाने के पास गुजर रहे थे। इस दौरान तेज स्पीड में आ रहे बजरी डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सडक़ पर जा गिरे। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुनील की मौत हो गई। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने डंपर जब्त कर ड्राइवर को पकड़ लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story