अलग अलग हादसों में घायल दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अलग अलग हादसों में घायल दो की मौत


अलग अलग हादसों में घायल दो की मौत


जोधपुर, 20 नवम्बर (हि.स.)। कमिश्ररेट के जिला पश्चिम में हुए हादसों में घायल दो लोगों की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। संंबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि पाल रिको महादेव नगर निवासी दिनेश पुत्र रू घाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय अशोक राव 15 नवंबर को आरती नगर के सामने स्पीड बे्रकर से स्लीप होकर घायल हो गया था। जिस पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द किया।

इसी तरह विवेक विहार पुलिस ने बताया कि महामंदिर में शनि मंदिर के पास रहने वाले मोतीलाल जोशी पुत्र मनोहर जोशी की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 32 वर्षीय महेंद्र जोकि सालावास स्थित एक निजी कंपनी में सोलर प्लेट का काम कर रहा था। तब वह नीचे गिर गया और घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर अब उसकी मौत हो गई। घटना 18 नवंबर की है। विवेक विहार पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच आरंभ की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780279 Articles

Share this story