डांडिया के रंग में रंगेगा जयपुर: विद्याधर नगर स्टेडियम में होगा भव्य महोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
डांडिया के रंग में रंगेगा जयपुर: विद्याधर नगर स्टेडियम में होगा भव्य महोत्सव


जयपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। अग्रवाल वुमन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 10 अक्टूबर को विद्याधर नगर स्टेडियम में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संगठन की अध्यक्ष रीमा गर्ग और महामंत्री अनिता पोद्दार ने बताया कि यह संगठन का 18वां डांडिया आयोजन है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे महाआरती के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, महापौर सुनील कोठारी, उपमहापौर सरोज कंवर, विधायक गोपाल शर्मा, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, सांसद सतीश पूनिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा गर्ग, सुरेखा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष सुनीता बंसल, अंजू गुप्ता और मनीषा सहरिया ने बताया कि महोत्सव में फूड जोन और बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधाएं रहेंगी। प्रतिभागियों को बेस्ट ड्रेस, ब्यूटीफुल फेस, ब्यूटीफुल कपल, बेस्ट डांस, बेस्ट परफॉर्मेंस और बेस्ट हूटिंग सहित विभिन्न पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कोषाध्यक्ष किरण अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत महोत्सव में शामिल लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story