प्रियांशा चौधरी ने वुशु में कांस्य पदक जीता

WhatsApp Channel Join Now
प्रियांशा चौधरी ने वुशु में कांस्य पदक जीता


जोधपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर में आयोजित हुई 70वीं स्कूल नेशनल वुशू प्रतियोगिता में राजस्थान का ओवरऑल कब्जा रहा। इसमें जोधपुर की प्रियांशा चौधरी ने 52 किग्रा बालिका वर्ग में अपने शानदार खेल के बलबूते कांस्य पदक जीता।

प्रियांश चौधरी के कांस्य पदक जीतकर राजस्थान व जोधपुर का नाम रोशन करने पर घीसाराम चौधरी, पीपाड़ जाट समाज चौरासी पट्टी अध्यक्ष बलदेवराम सैल, रामचन्द्र, परसाराम, धर्माराम, दयाराम, हथाई अध्यक्ष श्रवणराम चौधरी, कोषाध्यक्ष मंगलाराम सैल, पंच दुर्गाराम सेंवर, लक्ष्मणराम सैल, पाबुराम, वीरेंद्र, प्रवीण, कैलाश, शिवम, प्रेम चौधरी, अमका, नताशा, हङमानराम, करणाराम, गणपत, जेनाराम, त्रिलोक, सम्पतराम, गणपत, फतेहसिंह सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर साफा, माल्यार्पण व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सत्कार किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story