ट्रैक्टर से टकराई कार, झाड़ोल थानाधिकारी की मौत, ड्राइवर भी घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर से टकराई कार, झाड़ोल थानाधिकारी की मौत, ड्राइवर भी घायल


जोधपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। झाड़ोल थाने में तैनात थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई की सडक़ हादसे में मौत हो गई। यह हादसा चामू थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर ठाडिया गांव में उनके घर से करीब 5 किलोमीटर पहले हुआ।

विश्नोई अपनी निजी गाड़ी से ड्यूटी कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में बुद्धाराम विश्नोई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कार ड्राइवर सुनील भी घायल हो गया, जिसे 108 एंबुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चामू पुलिस को जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story