जयपुर पुलिस कमिश्नर तीन अक्टूबर को कानोता थाने में करेंगे जनसुनवाई

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर पुलिस कमिश्नर तीन अक्टूबर को कानोता थाने में करेंगे जनसुनवाई


जयपुर पुलिस कमिश्नर तीन अक्टूबर को कानोता थाने में करेंगे जनसुनवाई


जयपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। राजधानी में आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने और पुलिस-जनता के बीच सीधा संवाद कायम करने की दिशा में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट एक और पहल करने जा रहा है। आमजन में सुरक्षा का अहसास बढ़ाने और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल आगामी तीन अक्टूबर (शनिवार) को कानोता पुलिस थाने में जनसुनवाई करेंगे।

यह जनसुनवाई सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से बस्सी सर्किल के अधीन आने वाले कानोता, बस्सी और तुंगा थाना क्षेत्रों के परिवादी अपनी समस्याएं लेकर सीधे पुलिस कमिश्नर के सामने उपस्थित हो सकेंगे। कमिश्नर सचिन मित्तल परिवादियों की शिकायतें खुद सुनेंगे और मौके पर ही मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश जारी करेंगे।

जनसुनवाई पूरी होने के ठीक बाद बस्सी सर्किल की एक विशेष अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) भी बुलाई गई है। इस बैठक में क्षेत्र के थानों में लंबित पड़े मामलों, कानून-व्यवस्था के ताजा हालातों और हालिया आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की कार्रवाई का बारीकी से रिव्यू किया जाएगा। कमिश्नर सचिन मित्तल सर्किल के अधिकारियों की क्लास लेंगे और अपराध नियंत्रण को लेकर नए टास्क तय करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story