मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद


जोधपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जोधपुर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में जोधपुर और फलोदी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास को नई गति दे रही है। जोधपुर के 7 में से 6 निकायों और फलौदी के दोनों निकायों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। निकाय चुनावों का यह परिणाम जनता का सरकार के कार्यों पर विश्वास प्रदर्शित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए संकल्प और जोश के साथ पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सेवा प्रथम है। इसलिए कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी और हर परिवार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जोधपुर संभाग के समग्र विकास के लिए सरकार द्वारा पौने तीन वर्षों में 61,671 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को गति दी गई है। इसी प्रकार जोधपुर जिले में करीब 7,000 करोड़ रुपये तथा फलोदी जिले में 2,023 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ड्राइव, रक्तदान शिविर और एक पेड़ मां के नाम जैसी गतिविधियों में कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी पंचायत चुनावों के लिए मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मंत्र के साथ पूरी ताकत से जुटकर पंचायतों में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का नया इतिहास रचें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक और विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार के विकास कार्यों, नीतियों और सुशासन के दम पर आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story