मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा में किए मां त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन
Oct 18, 2026, 18:06 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बांसवाड़ा, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बांसवाड़ा के उमराई स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
इससे पहले हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

