भारत आदिवासी पार्टी  के ब्लॉक प्रभारी सहित 39 कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now
भारत आदिवासी पार्टी  के ब्लॉक प्रभारी सहित 39 कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता


जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों, सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर मंगलवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के गलियाकोट ब्लॉक प्रभारी एवं सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र, डूंगरपुर के निवासी सुखलाल मकवाना सहित 39 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने डूंगरपुर जिला महामंत्री पंकज जैन एवं एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर आहरी की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती है। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नवागत कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ ही राष्ट्र प्रथम एवं जनसेवा की भावना से सक्रिय होकर कार्य करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story