सडक़ हादसे में मिठाई व्यवसायी की मौत, टैंकर चालक फरार
Sep 29, 2026, 17:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 29 सितम्बर (हि.स.)। ओसियां-फलोदी स्टेट हाईवे पर नेवरा रोड के पास मंगलवार सुबह तेल टैंकर और कार में टक्कर हुई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मलबे में फंसे ड्राइवर को ग्रामीणों ने निकालकर मथानिया राजकीय सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित दिया। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक की पहचान नेवरा गांव तेजा नगर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र हनुमान सिंह राजपुरोहित के रूप में हुई। वह पंजाब में मिठाई का काम करते हैं। इन दिनों अपने घर आए हुए थे। टक्कर के बाद तेल टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

