एमओयू के क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
एमओयू के क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


एमओयू के क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेशकों ने प्रदेश में निवेश के लिए जो मजबूत भरोसा जताया है, उसे कायम रखते हुए निवेशकों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग एमओयू के धरातल पर क्रियान्वयन के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू प्रगति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह समिट राजस्थान की विकास यात्रा को मजबूती देने वाली अहम कड़ी है। इसलिए एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग में तेजी लाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के एमओयू के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यक स्वीकृतियों में तेजी लाएं। उन्होंने मुख्य सचिव को इस सम्पूर्ण कार्य की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के निवेश समझौते प्रदेश की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए निवेशकों के साथ निरंतर संवाद रखें।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Giriraj Soni

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story