जोधपुर रिफ में गूंजी लोक कलाकारों की स्वर लहरियां

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर रिफ में गूंजी लोक कलाकारों की स्वर लहरियां


मणिपुरी लोक धुनों व संगीत के साथ हुई सुबह की शुरुआत, दिनभर हुए कई कार्यक्रम

जोधपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। पांच दिवसीय जोधपुर रिफ 2026 के तीसरे दिन शनिवार को सुबह जसवन्त थड़ा से लेकर मेहरानगढ़ दुर्ग के अंदर अलग अलग स्थानों पर देश व विदेश के लोक कलाकारों ने अपनी अपनी संगीत व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियो से श्रोताओं को आनन्दित किया।

जोधपुर रिफ के डायरेक्टर दिव्य भाटिया और मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को जोधपुर रिफ के तीसरे शनिवार को जसवंत थड़ा पर सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक प्रात: कालीन शुरुआत मणिपुरी लोक धुनों व संगीत के साथ हुई। मणिपुर की युवा गायिका मंगका मयांगलाम्बम, मार्जिन मयागलांबम, एम मंगंगसाना व एलंगबन जयंत द्वारा पेना वाद्य यंत्र वादन द्वारा वैष्णव व भक्ति स्वर लहरियों की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद रिफ डांस बूट कैंप में चौकेलाव महल में लोक कलाकार दुर्गा देवी ने घूमर व चरी नृत्य की प्रस्तुति दी। इन रेजिडेंस में चोकेलाव गार्डन में मराठी भाषा में माय बोली साजिरी- मराठी: भाषा, जीवन, विरासत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story