देवउठनी एकादशी पर रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
जयपुर, 16 नवंबर (हि.स.)।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 19 एवं 20 नवंबर 2026 को (02 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 19 एवं 20 नवंबर 2026 को (02 ट्रिप) रींगस से 14.55 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में कुण्ड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट एवं श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

