राजस्व मण्डल : राष्ट्रीय लोक अदालत में 275 राजस्व प्रकरण निस्तारित

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व मण्डल : राष्ट्रीय लोक अदालत में 275 राजस्व प्रकरण निस्तारित


जयपुर, 09 मई (हि.स.)। राजस्व मंडल स्तर पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जिसमें सदस्य (न्यायिक) सानुज कुलश्रेष्ठ एवं सदस्य, कमला अलारिया की बैंच में कुल 279 प्रकरणों में से 275 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित किये गये, जो कि 99 प्रतिशत उपलब्धि है।

लोक अदालत में मंडल में प्रमुखतः 20 वर्ष पुराने गीता देवी बनाम तारा देवी तहसील व जिला पाली, 12 वर्ष पुराने गोपाल बनाम नरेन्द्रसिंह जिला करौली के प्रकरण भी समझाइश के आधार पर निस्तारित किया जाना उल्लेखनीय रहा। इन पक्षकारों को सदस्यगण सहित निबन्धक महावीर प्रसाद, अतिरिक्त निबन्धक हेमंत स्वरूप माथुर व काउन्सलर (लोक अदालत) सुरेश सिन्धी ने शुभकामनाएं दी। लम्बे अरसे से न्याय की आस लगाए बैठे इन पक्षकारों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई । उन्होंने लोक अदालत का तहेदिल से आभार जताया।

लोक अदालत में अभिभाषक शांतिप्रकाश ओझा, मुकेश जैन, करण गुर्जर, धर्मराज शर्मा, सहदेव चौधरी, हसन खा. गौतम टांक, नीतूसिंह, पुष्पेन्द्र नरूका, पूनम माथुर, संजना विश्नोई, ज्योत्स्ना भट्ट, मेघा माथुर, विधि छात्रा (निरमा विश्वविद्यालय) अहमदाबाद ,प्रोफेसर अल्का देश, मण्डल अधिकारी एवं कार्मिक तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा, विजय मीणा, आकाश यादव, फैयाज, बृजेश, निरजंन,अर्जुन यादव, राजेश तिवाडी, दिनेश वैष्णव, अंकित पंवार की भागीदारी रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story