सेवानिवृत्त बीएसएफ आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने अहमदाबाद में जीती एवीटी ट्रॉफी 

WhatsApp Channel Join Now
सेवानिवृत्त बीएसएफ आईजी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने अहमदाबाद में जीती एवीटी ट्रॉफी 


बीकानेर, 04 नवंबर (हि.स.)। बीकानेर मूल के सेवानिवृत्त आईजी बीएसएफ पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने आज अहमदाबाद में अपनी श्रेणी में प्रतिष्ठित एवीटी ट्रॉफी जीत ली है।

इस टूर्नामेंट में देशभर के 130 से अधिक शीर्ष सीनियर गोल्फरों ने भाग लिया। यह राठौड़ की इस वर्ष की 5वीं जीत है। उन्हाेंने बताया कि उन्हाेंने हाल ही में सिंगापुर सीनियर्स ओपन चैंपियनशिप में टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया था।

बीकानेर के सेक्टर कमांडर के रूप में राठौड़ ने बीकानेर में बीएसएफ गोल्फ कोर्स के विकास और सांचू पोस्ट को जनता के लिए खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जहाँ आम नागरिकों को भी खेलने की अनुमति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story