स्टोन उद्योग को मिलेगी नई तकनीक की सौगात:जीएसटीएफ 2026 का पंजीकरण शुरू

WhatsApp Channel Join Now
स्टोन उद्योग को मिलेगी नई तकनीक की सौगात:जीएसटीएफ 2026 का पंजीकरण शुरू


जयपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल स्टोन टेक्नोलॉजी फोरम (जीएसटीएफ) 2026 के ऑनलाइन पंजीकरण का शुभारंभ उद्योग भवन में हुआ। रीको के प्रबंध निदेशक सुरेश ओला ने आयोजन की आधिकारिक वेबसाइट www.gstf.in का लोकार्पण किया। यह आयोजन 16 और 17 दिसंबर 2026 को होगा। इसके माध्यम से उद्यमी, प्रदर्शक, प्रतिभागी और आगंतुक घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। वेबसाइट पर आयोजन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगी।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव नरेश पारीक ने बताया कि जीएसटीएफ 2026 में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। लघु उद्योग भारती के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के उद्यमी और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जीएसटीएफ 2026 के संयोजक नटवरलाल अजमेरा ने बताया कि यह आयोजन स्टोन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें विश्वभर की नवीन तकनीकों से भारतीय उद्यमियों को परिचित कराया जाएगा। साथ ही उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में रीको के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश तोमर, लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह, सी-डॉस के वाइस चेयरमैन दीपक अजमेरा, सीईओ मुकुल रस्तोगी, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम, सी-डॉस के एग्जीक्यूटिव सदस्य संजीव मोदी और सदस्य दिनेश खेतान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story