छात्राओं को आयकर विभाग में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

WhatsApp Channel Join Now
छात्राओं को आयकर विभाग में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित


जोधपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। आयकर आयुक्त जयपुर शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन तथा अपर आयकर आयुक्त जोधपुर निधि नायर के मार्गदर्शन में राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामण्ड में व्याख्याताओं, आहरण वितरण अधिकारी व छात्राओं के साथ टीडीएस व आयकर प्रावधानों पर संवाद व परिचर्चा संगोष्ठी आयोजित की गई।

आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला तथा दीपाराम धांडे द्वारा आयकर विभाग सहित विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका तथा कर अनुपालन सुनिश्चित करने में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने समय पर टीडीएस काटने, सही तरीके से जमा करने तथा टीडीएस रिटर्न में सही एवं पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयकर निरीक्षक जाकिर हुसैन द्वारा आयकर अधिनियम के अंतर्गत संबंधित टीडीएस प्रावधानों, उनकी प्रयोज्यता तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के उचित संधारण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगोष्ठी के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को अपने प्रश्न रखे, जिनका समाधान आयकर निरीक्षक सतपाल यादव व अरूण जालानी और कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा किया गया। साथ ही छात्राओं को आयकर विभाग में भर्ती होने के सभी विकल्पों के तरीके बताकर प्रोत्साहित किया गया।

प्राचार्य डा. प्रकाश नारायण, व्याख्याता डा. अर्चना गौड़ ने आयकर विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेन्द्र राजपुरोहित ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story