ओबीसी जनगणना में गलत आंकड़े दर्ज करने पर जताया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
ओबीसी जनगणना में गलत आंकड़े दर्ज करने पर जताया विरोध


जोधपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। रावणा राजपूत समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ओबीसी जनगणना में समाज की जनसंख्या के आंकड़े गलत दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने जनगणना में दर्ज आंकड़ों की जांच कर आवश्यक सुधार करने की मांग की।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसंख्या के गलत आंकड़े दर्ज होने से भविष्य में समाज को सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अन्य अधिकारों का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनगणना के आंकड़ों में सुधार नहीं किया गया तो समस्त रावणा राजपूत समाज की ओर से विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में रावणा राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राखी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना सांखला, पूर्व सरपंच कुड़ी देवी सिंह सिसोदिया, हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष गजे सिंह भाटी, मारवाड़ प्रांतीय अध्यक्ष किशोर सिंह परमार, प्रदेश महामंत्री गिरिजा भाटी, जोधपुर अध्यक्ष शिवदान सिंह भाटी, ग्रामीण अध्यक्ष राजू सिंह कुड़ी, अनिल सिंह बडग़ुजर, पूर्व पार्षद दौलत सिंह सांखला, प्रताप सिंह राठौड़. प्रताप सिंह तंवर मुकेश सिंह सोलंकी, अमर सिंह राठौड़, हुकुम सिंह कुड़ी सहित समाज के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story