रवि पुष्य नक्षत्र पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 151 किलो दूध से हुआ पंचामृत अभिषेक

WhatsApp Channel Join Now

जयपुर, 29 नवंबर (हि.स.)। मोती डूंगरी स्थित भगवान श्री गणेशजी महाराज के मंदिर में रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुए। मंदिर प्रन्यास की ओर से सुबह 8 बजे पुष्य पंचामृत अभिषेक किया गया। इसमें भगवान श्री गणेशजी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, सवा पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा जल, गुलाब जल, केवड़ा इत्र और गुलाब इत्र से अभिषेक किया गया।

मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि अभिषेक की शुरुआत भगवान गणेशजी को गंगाजल से शुद्ध स्नान कराने के साथ हुई। इसके बाद केवड़ा जल और गुलाब जल से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात पंचामृत अभिषेक कर अंत में पुनः गंगाजल से स्नान कराया गया।

सुबह 11 बजे भगवान श्री गणपति सहस्त्रनाम के साथ 1008 मोदक अर्पित किए गए। रवि पुष्य नक्षत्र के अवसर पर मंदिर में रवि पुष्य मनोकामना दिवस भी मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री गणेशजी महाराज को नवीन पोशाक धारण कराई गई और विशेष फूल बंगले में विराजमान किया गया। भगवान को खीर का विशेष भोग भी लगाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785141 Articles

Share this story