राष्ट्र सेविका समिति का नव दशक ऊर्जा पथ संचलन सम्पन्न

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र सेविका समिति का नव दशक ऊर्जा पथ संचलन सम्पन्न


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित नव दशक ऊर्जा पथ संचलन गंगाशहर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महानगर कार्यवाही का ममता पुरोहित ने बताया कि पथ संचलन शाम 5:15 बजे शिव-पार्वती मंदिर, गोपेश्वर बस्ती से प्रारंभ हुआ, जो पी.एन. पैलेस, कुम्हारों का मोड़, केदारनाथ मंदिर, महावीर चौक, मेन बाजार, गांधी चौक, इंदिरा चौक, पाबू चौक होते हुए डागा गेस्ट हाउस / डागा पैलेस पर सम्पन्न हुआ। ये पथ संचलन मनुष्य को हमेशा अनुशासित ,कदमताल,जीवन में उत्साह के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऑनर होटल मिलेनियम संगीता अग्रवाल तथा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीकानेर विभाग कार्यवाहिका चन्द्रकला चौधरी ने अपने वक्तव्य में सेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पथ संचलन याद दिलाता है कि यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है। समिति को 90 वर्ष पूरे हुए हैं लेकिन संकल्प अभी बाकी है।

मुख्य अतिथि संगीता अग्रवाल ने अपने आशीर्वचन में सेविकाओं को राष्ट्र सेवा, संस्कार और सेवा भावना के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आशीर्वाद देते हुए कि मातृशक्ति के जागरण से ही राष्ट्र का उत्थान सम्भव है और समिति का यह पथ संचलन समाज मे नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस अवसर पर बीकानेर विभाग व बीकानेर महानगर के सभी दायित्ववान बहनों सहित बड़ी संख्या में सेविकाएँ उपस्थित रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764071 Articles

Share this story