राजस्थानी भाषा अकादमी में सजाई गई रंगोली, विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थानी भाषा अकादमी में सजाई गई रंगोली, विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत हुआ आयोजन


बीकानेर, 24 सितंबर (हि.स.)। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से गुरुवार को रंगोली सजाकर “विकसित भारत-जन सेवा अभियान” के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत अकादमी पुस्तकालय में रंगोलियों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने बताया कि रेणु प्रजापत, सृष्टि मारू, अंजली टाक ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प व राष्ट्रीय प्रतीकों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगोलियों ने अकादमी में आने वाले आमजन का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर अकादमी कार्मिकों ने ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अकादमी कार्मिकों सुरेश व्यास, कानसिंह, रामगोपाल मारू ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story