सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ रक्षा सूत्र कार्यक्रम
जयपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा सेवा से जुड़े कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों एवं पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा एवं सुरक्षा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया गया।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष रक्षा सूत्र पर्व के अवसर पर समाज की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित इन सभी कर्मवीरों को सर्वप्रथम रक्षा सूत्र बांधा जाता है। यह परंपरा उनके प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं सेवा-भाव का प्रतीक है।
कार्यक्रम में प्रांत मंत्री राधेश्याम जी भाई साहब एवं केंद्रीय अधिकारी श्री जुगल जी भाई साहब का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका डॉ. आशा लता जी एवं महानगर संयोजिका अनीता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिला स्तर सभी जगह थानों में जाकर भी ऐसे कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

