चार जिलों में बदली मतगणना की तारीख, 17 दिसंबर को आएगा पंचायत चुनाव का परिणाम

WhatsApp Channel Join Now
चार जिलों में बदली मतगणना की तारीख, 17 दिसंबर को आएगा पंचायत चुनाव का परिणाम


जयपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों के लिए नई समय-सारिणी जारी की है। इन चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना अब 20 नवंबर के बजाय 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे जिला मुख्यालयों पर होगी।

आयोग के अनुसार मतगणना के बाद इन जिलों में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के चुनाव भी दिसंबर में कराए जाएंगे। जिला प्रमुख का चुनाव 22 दिसंबर, उप जिला प्रमुख का 23 दिसंबर, प्रधान का चुनाव 24 दिसंबर और उप प्रधान का चुनाव 25 दिसंबर को होगा।

गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले इन चार जिलों में जिला प्रमुख और पंचायत समिति प्रधान के चुनाव की तारीखें अलग से घोषित नहीं की थीं, क्योंकि संबंधित पदों का पांच वर्षीय कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होना है। अब आयोग ने इन पदों के चुनाव के लिए अलग कार्यक्रम जारी कर दिया है।

चुनाव प्रक्रिया के तहत संबंधित पदों के लिए बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और दोपहर 1 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने का अवसर रहेगा। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच मतदान कराया जाएगा और मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779174 Articles

Share this story