राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी


जयपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। राजस्थान के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स, 2022 एवं यथासंशोधित नियमों के तहत निकायवार विज्ञापित इन पदों के लिए पूर्व में 15 अगस्त से 28 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। अब आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है।

विभाग के अनुसार भर्ती विज्ञापन में निर्धारित अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विभाग की ओर से पूर्व में जारी भर्ती विज्ञापन और संबंधित दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story