राजस्थान रॉयल्स जयपुर मुकाबलों के लिए रविवार से ऑफलाइन टिकट बिक्री करेगा शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान रॉयल्स जयपुर मुकाबलों के लिए रविवार से ऑफलाइन टिकट बिक्री करेगा शुरू


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान रॉयल्स के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने जयपुर होम मुकाबलों के लिए ऑफलाइन टिकट बिक्री 19 अप्रैल से शुरू होगी। प्रशंसक सवाई मानसिंह स्टेडियम के ईस्ट, वेस्ट और नॉर्थ गेट्स पर स्थित निर्धारित बॉक्स ऑफिस काउंटरों से टिकट खरीद सकेंगे, जो रोजाना सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहेंगे। यह पहल प्रशंसकों के लिए टिकट खरीद को अधिक सुलभ बनाने और उन्हें लाइव स्टेडियम अनुभव का हिस्सा बनने का एक अतिरिक्त माध्यम प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

राजस्थान रॉयल्स अपनी गुवाहाटी चरण में लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद शानदार फॉर्म में जयपुर लौट रही है। टीम के इस शानदार प्रदर्शन ने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है, जो अपनी टीम का घरेलू मैदान पर स्वागत करने और सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर से जोशीला माहौल बनाने के लिए उत्सुक हैं।

राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार घरेलू मुकाबले खेलेगी: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद— 25 अप्रैल, 2026 राजस्थान रॉयल्स बनाम देहली कैपिटल — 1 मई, 2026

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्‍स— 9 मई, 2026 राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनउ — 19 मई, 2026

सभी मैचों के टिकट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे, जिससे प्रशंसकों को स्टेडियम में मौजूद रहने के कई अवसर मिलेंगे। टिकट ऑनलाइन भी District by Zomato पर उपलब्ध हैं, जो राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर है, जिससे प्रशंसक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अपनी सीट सुनिश्चित कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story