राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई शहरों में जलभराव

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में बारिश का दौर जारी, कई शहरों में जलभराव


जयपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इससे कई शहरों में नदी-नाले बहने लगे हैं। रविवार को जयपुर सहित करीब 18 शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बारां के शाहबाद में 2 इंच दर्ज की गई। बारिश का यह दौर आगामी पांच दिन और जारी रह सकता है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को टोंक, जयपुर, सीकर, कोटा, जोधपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर, संगरिया, करौली, प्रतापगढ़, पाली, बीकानेर, झालावाड़ सहित अन्य शहरों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शहर के निचले इलाकों में नदी की रफ्तार से पानी बहता नजर आया। श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर पानी भरने से यातायात धीमा रहा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में लगातार तीसरे दिन रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। सीकर के श्रीमाधोपुर कस्बे में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया। जैसलमेर के भोपा गांव में लगातार बारिश के बाद नदी बहने लगी। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी बहने से रास्ते भी बंद हो गए।

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना इलाके के बोरावड़ कस्बे में बारिश के बाद रास्ते में भरे पानी में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त झुलस गया।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 10 से 12 अगस्त के दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story