तीन अगस्त से शुरू होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
तीन अगस्त से शुरू होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा


तीन अगस्त से शुरू होगी राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा


जयपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि घोषित कर दी है।

उप महानिरीक्षक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र बुधवार 29 जुलाई से राज्य के आधिकारिक एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी से लॉग-इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

पुलिस विभाग के स्थाई आदेश संख्या 10/2025 के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन राज्य के 7 रेंज मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर पर किया जाएगा। परीक्षा 3 अगस्त 2026 से 13 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5: बजे से आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को इसके लिए अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना या डाक द्वारा बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई तिथि और समय पर बोर्ड के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र मूल आधार कार्ड एवं उसकी एक छायाप्रति, 2 पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो और सरकार द्वारा जारी एक अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं उसकी छायाप्रति साथ लाना आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story