राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में दिखा उत्साह


जोधपुर, 27 नवम्बर (हि.स.)। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए आज मतदान किया गया। मतदान हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर और उच्च न्यायालय के नए भवन में निर्धारित केंद्रों पर कराया गया। इस उपचुनाव में आठ प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लाइनें दिखाई दी।

मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुनराम चौधरी ने बताया कि हेरिटेज हाईकोर्ट परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए। वहीं झालामंड स्थित हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की तीसरी मंजिल पर एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में पांचवां बूथ बनाया गया। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में आठ वकील मैदान में हैं। इसमें अनिल गौड़, गोकुलेश बोहरा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, कुलदीपसिंह राठौड़, महेंद्र पुरी गोस्वामी, मनीष पुरोहित, पुष्पेंद्रसिंह चौहान और मगाराम डेलू चुनाव लड़ रहे है। उपचुनाव के लिए कुल 3894 अधिवक्ता पंजीकृत है।

उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन अध्यक्ष रणजीत जोशी के बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने के बाद एक साथ दो पदों पर कार्यरत नहीं रहने के नियम के तहत उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसी कारण अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराया गया है। वर्ष 2025 के एसोसिएशन चुनाव की मतदाता सूची में शामिल सदस्य अधिवक्ता ही मतदान के पात्र है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story