राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान सरकार गंभीर—श्रीनिवासन

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान सरकार गंभीर—श्रीनिवासन


राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान सरकार गंभीर—श्रीनिवासन


अजमेर, 17 सितम्बर(हि.सं.)। राज्य के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवासन ने कहा कि लम्बित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्थान सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार शीघ्र ही राजस्वमंडल के नए भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन गुरुवार को अजमेर में मीडिया से बात कर रहे थे। श्रीनिवासन एक दिन के दौरे पर अजमेर आए थे। यहां रेवेन्यू बोर्ड कार्यालय पर उनको गार्ड आॅफ आर्नर दिया गया। रेवेन्यू बोर्ड सदस्यों एवं जिला कलक्टर लोकबंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने उनका बुके भेट कर स्वागत किया। मुख्य राजस्व सचिव भी उनके साथ थे।

मुख्य सचिव ने यहां मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि राजस्व मंडल राजस्थान का गरिमामयी अग्रणी संस्थान है। राजस्व मंडल का किस प्रकार से संगठन किया जाए इस पर सकारात्मक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व मंडल एक तरह से न्याय का मंदिर है यहां सदस्यों की नियुक्तियों के संबंध में न्यायिक प्रणाली के विषय में लम्बित राजस्व मुकदमों के निस्तारण के संबंध में सकारात्मक बार एसोसिएशन और सदस्यों से बातचीत हुई है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार के बजट घोषणा के तहत करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से नया राजस्वमंडल भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। नया भवन बनाने के लिए विचार विमर्श हुआ है। राजस्व मामलों के त्वरित गति से निस्तारण के बारे में चर्चा हुई है। इस चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर रेवेन्यू बोर्ड के सदस्यों, रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। निर्धारित कार्यक्रम के बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन जोधपुर के लिए रवाना हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story