जयपुर सहित 13 शहराें में बारिश, पश्चिम में थम जाएगा बारिश का दाैर

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर सहित 13 शहराें में बारिश, पश्चिम में थम जाएगा बारिश का दाैर


जयपुर सहित 13 शहराें में बारिश, पश्चिम में थम जाएगा बारिश का दाैर


जयपुर, 15 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश में बारिश का दाैर धीमा पड़ने लगा है। इस बीच शनिवार काे जयपुर सहित 13 शहराें में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि पश्चिम राजस्थान में बारिश का यह दाैर अब फीका पड़ जाएगा। पूर्वी और उत्तर पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश का दाैर आगामी कुछ दिन और चलता रहेगा। सवाईमाधोपुर में शनिवार सुबह बारिश के चलते जिला स्तरीय समारोह स्थगित करना पड़ा। बाद में दोपहर 2 बजे समारोह आयोजित किया गया।

माैसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ उत्तर भारत के राज्यों में शिफ्ट होने से प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर हो गया। जयपुर में शनिवार काे दिनभर छितराए बादल छाए रहे और धूप भी खिली। इससे चलते आमजन उमस और गर्मी से परेशान नजर आया। शाम काे जयपुर के कई हिस्साें में हल्की से मध्यम बारिश देखने काे मिली। इससे आमजन काे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के दाैरान मध्यम गति की हवाएं भी चली। मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक पूर्वी राजस्थान में ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए जयपुर, भरतपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के एरिया में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story