आगामी तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्साें में बारिश

WhatsApp Channel Join Now
आगामी तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्साें में बारिश


जयपुर, 28 मार्च (हि.स.)। राजस्थान में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी जिलों में रहेगा। अगले कुछ दिन बादल छाने के साथ प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में गर्मी कंट्रोल में रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में 29 मार्च से 1 अप्रैल या उसके आगे के दिनों में रूक-रूक कर कई स्थानों पर बारिश होने, आंधी चलने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। इस सिस्टम आने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को होने की आशंका है। इस अवधि के दौरान कटी हुई फसलें जो खेतों में रखी है या जिन फसलों से जिंस निकालकर उन्हें खुले में मंडियों या अन्य जगह रख रखा है, तो उसे बरसात से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर ले जाए। राज्य में 1 अप्रैल तक लगातार आंधी-बारिश का दौर चलेगा। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में बैक टू बैक सिस्टम आने की संभावना जताई है। इन सिस्टम के लगातार आने से प्रदेश में गर्मी तापमान सामान्य के आसपास या उसके नीचे रह सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story