तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे

WhatsApp Channel Join Now
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, पेड़ गिरे


जोधपुर, 20 सितम्बर (हि.स.)। शहर में रविवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद शाम होते-होते मौसम में बदलाव आया। शाम करीब चार बजे शहर में बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद शहर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिरे।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 32 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 284.4 एमएम होनी चाहिए थी, जबकि इस बार केवल 193.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 32 फीसदी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन शहर में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 20 सितंबर से 25 सितंबर तक मौसम साफ बना रहने का अनुमान जताया गया है। तापमान में भी बदलाव हो सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story