दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण
जोधपुर मंडल के सभी पीआरएस कार्यालयों में एक दिन की रहेगी विशेष व्यवस्था
जोधपुर, 07 नवम्बर (हि.स.)। दीपावली पर रविवार 8 नवंबर को रेलवे के यात्री आरक्षण कार्यालयों के संचालन समय में बदलाव रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) कार्यालय इस दिन केवल सुबह की पारी में संचालित होंगे। ऐसे में यात्रियों को अग्रिम आरक्षण की सुविधा सुबह की पारी में ही मिल सकेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि दीपावली के अवसर पर यह व्यवस्था एक दिन के लिए लागू की गई है। हालांकि, आरक्षण चार्ट तैयार करने और करंट बुकिंग का काम सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा। वहीं, अनारक्षित टिकट काउंटरों के संचालन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ये काउंटर नियमित समय पर खुले रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि आरक्षित टिकट से संबंधित कार्य रविवार को सुबह की पारी में ही पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

