रतनगढ़-चूरू रेलखंड पर ब्लॉक से दो ट्रेनें होंगी प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
रतनगढ़-चूरू रेलखंड पर ब्लॉक से दो ट्रेनें होंगी प्रभावित


सालासर एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग, जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन रतनगढ़ में 15 मिनट रहेगी रेगुलेट

जोधपुर, 13 नवम्बर (हि.स.)। बीकानेर मंडल के रतनगढ़-चूरू रेलखंड पर आरसीसी बॉक्स निर्माण कार्य के लिए लिए जा रहे यातायात सह बिजली ब्लॉक के कारण जोधपुर मंडल से संबंधित दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके तहत एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी, जबकि दूसरी ट्रेन को मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार रतनगढ़ और मेघसर स्टेशनों के बीच किलोमीटर 312/0 से 312/1 पर आरसीसी बॉक्स निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए रात 00.45 बजे से सुबह 08.15 बजे तक कुल 7 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक स्वीकृत किया गया है।

इस दौरान अप एवं डाउन दोनों रेल लाइनों पर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य के चलते ट्रेन संख्या 22482 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर एक्सप्रेस 1 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-चूरू-डेगाना के बजाय परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित की जाएगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 2 दिसंबर को रतनगढ़ स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story